*पाकिस्तान के सामने PM मोदी का बड़ा संदेश! SCO में पहलगाम को लेकर कही दो टूक बात*
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 26वां वार्षिक शिखर सम्मेलन चल रहा है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया. खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने वहां मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सामने ही आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख साफ किया।




