*हे प्रभु… क्या-क्या चल रहा है?*
यूपी के कानपुर में गजब का हवाला कारोबार चल रहा था जिसमें सट्टा और अवैध शेयर ट्रेडिंग की जा रही थी। पुलिस ने जब छापा मारा तो नोट और चांदी का जखीरा देखकर हैरान रह गई। दो करोड़ कैश मिला। *62 किलो चांदी मिली।* चार करोड़ का कैश और चांदी के साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर और तमाम उपकरण बरामद हुए। पांच लोग अभी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तार मुंबई, दिल्ली, नोएडा,लखनऊ, जयपुर से जुड़े हैं। इंटरनेशनल बुकी से भी संपर्क खंगाले जा रहे हैं।




