*उन्नावपुलिस लाइन में हवाई हमले से बचाव हेतु किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन
*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
जनपद उन्नाव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे न्यायिक अमिताभ यादव सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज उप जिलाधिकारी आनंद नायक जी व पुलिस विभाग के अपर पुलिस अधीक्षक उपपुलिस अधीक्षक सहित अन्य भारी पुलिस बल की उपस्थिति में हवाई हमले से बचाव हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी हेतु दो मिनट तक ऊंची नीची आवाज में सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बाधित कर ब्लैक आउट कर दिया गया। पुनः सायरन बजते ही नागरिको ने सुरक्षित स्थान पर स्थान ग्रहण किया। हवाई हमले का खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर ध्वनि में 2 मिनट का ऊंची आवाज में सायरन बजा ।चेतावनी समाप्त होने के उपरांत नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों ने फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने हेतु फायर व्हीकल का प्रयोग किया । फायर सर्विस द्वारा पानी की बौछार द्वारा आग को बुझाया गया तत्पश्चात एंबुलेंस का आगमन हुआ और हमले के दौरान घायल हुए लोगों को नागरिक सुरक्षा सैनिकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा हेतु गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया गया तत्पश्चात मॉक ड्रिल का समापन किया गया।




