सड़क किनारे खड़े वाहन होंगे सीज
हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की तैयारी
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे बेवजह खड़े वाहनों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को सीज कर थाने की बजाय चिन्हित होल्डिंग एरिया में खड़ा किया जाएगा। यह निर्णय शहर और हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए लिया गया है।
इस कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहन होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। मंगलवार को अधिकारियों ने कोपरगंज और वीआईपी रोड पर संभावित होल्डिंग एरिया स्थलों का मुआयना भी किया।
कानपुर से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों में जीटी रोड, नौबस्ता-सागर हाईवे, कानपुर-इटावा हाईवे, कानपुर-झांसी हाईवे, कानपुर-लखनऊ हाईवे और कालपी रोड शामिल हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन 20 लाख से अधिक ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं।
अक्सर वाहन चालक आराम करने या तकनीकी खराबी के चलते अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। अंधेरे और कोहरे के दौरान पीछे से आ




