*उन्नाव पहुंचे आईजी रेंज तरुण गाबा, शहर में फ्लैग मार्च कर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से किया संवाद*
उन्नाव। आईजी रेंज तरुण गाबा उन्नाव पहुंचे। उन्नाव में पहुंच कर शहर के बड़े चौराहे पर आईजी रेंज तरुण गाबा ने फ्लैग मार्च कर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं से सीधा संवाद किया है। इस दौरान उन्होंने शहर के चौराहे पर महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। एसपी जय प्रकाश सिंह और भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। बता दे कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें। इस अभियान के तहत उन्नाव पुलिस महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




