*नैनीपुर से यमुना में कूदे प्रेमी युगल*
*आज सुबह 7:30AM की घटना*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
आज फिर एक प्रेमी युगल यमुना में कूदे लेकिन दुर्भाग्यवश यमुना की इतनी गहराई में चले गए कि उनके शरीर फिर ऊपर नहीं आए।
तत्काल जल पुलिस के जवान मोटर बोट से घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रेमी युगल की बॉडी यमुना के जल में नीचे गई तो फिर दोबारा ऊपर नहीं आई। जल पुलिस के जवान और गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत किया लेकिन उनकी बाड़ी अभी तक नहीं मिल सकी है।
एक बैग पानी पर तैरता हुआ मिला जिसमें रखी डायरी से पता लगा की दोनों लोग सिरसा प्रयागराज के निवासी थे
जल पुलिस के जवानों के साथ प्रयागराज जल पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ ने भी मौके पर पहुंचे उनकी निगरानी में गोताखोरों ने काफी गहराई तक यमुना में ढूढा लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिल पाई।
उनके साथ का बैग जो पानी पर तैरता हुआ मिला उसे कीडगंज थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है
डेड बॉडी की तलाश जारी है
सूत्रों से मिली जानकारी




