कानपुर ब्रेकिंग
70 फिट ऊंची पानी की टंकी से कूदी महिला.
मामला काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर का.
शास्त्री नगर ऊंचा पार्क की पानी की टंकी पर 35 वर्षीय नैना देवी चढ़ गई। और 15 मिनट तक रेलिंग पकड़ के लटकी रही.
मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोग उतरने की गुहार लगाते रहे। महिला नही मानी.
मौके पर पार्षद विनोद भी पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
कुछ देर में पुलिस व फायर कर्मी भी पहुंचे.
अफसोस, पुलिस व फायर कर्मी पूरा समय वीडियो बनाते रहे। महिला को बचाने का प्रयास नही किया.
इसी बीच रेलिंग से महिला का हाथ छूट गया। और 70 फिट नीचे गिर गई.
पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
मृत नैना देवी के पति की दो माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। तब से वो अवसाद में थी.
मृत नैना देवी ने 8 साल पूर्व शुभम से प्रेम विवाह किया था। उसकी 5 साल की बेटी भी है |
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




