आज कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन द्वारा अंकुर जी एवं डॉ तिवारी जी के सहयोग से देवशयनी एकादशी के अवसर पर
गौवंश एवं पशुओं के लिए आम पार्टी का आयोजन किया गया। संगठन सदस्यों ने प्रातः 10:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक मंधना, बिठूर, कल्याणपुर, मकड़ीखेडा,रावतपुर , काकादेव, नवाबगंज ,आवास विकास आदि क्षेत्रों में घूमकर 10कुंतल आमों को खिलाया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा जी ने कहा कि हम सभी को गौवंश संवर्धन हेतु एवं पशुओं हेतु सामाजिक कार्यों को गति देनी चाहिए क्योंकि आजकल की भागदौड़ में हम जानवरों की अवहेलना कर देते हैं ,वे भी ईश्वरीय संरचना की ही देन हैं। हम सभी को उनका भी ख्याल रखना चाहिए।इस अवसर पर संगठन सदस्य सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, आशुतोष यादव, हर्षित गुप्ता, चितरंजन कुशवाहा, गोपाल सिंह, सुनील,अजय, गोपेन्द्र सिंह भदौरिया, करिश्मा वर्मा आदि उपस्थित रहे।
आज कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन द्वारा अंकुर जी एवं डॉ तिवारी जी के सहयोग से देवशयनी एकादशी के अवसर पर
Leave a comment
Leave a comment




