रोहिलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में विशेष कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने लगाए पौधे
फिरोज ख़ान की रिपोर्ट
प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी विनोद कुमार ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बरेली, 6 जुलाई 2025 — महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदपुर विधायक एवं प्राचीन इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी विनोद कुमार ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हुए, जिनमें प्रोफेसर एस.एस. बेदी, प्रोफेसर विजय बहादुर, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पी.वी. सिंह, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. प्रतिभा सागर और श्री तपन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विशेष सत्र में आईएचएम यमुनानगर के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पी.के. गुप्ता और डॉ. पंकज मिश्रा ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने होटल उद्योग में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सफलता के लिए आवश्यक कौशल और व्यावसायिकता अपनाने की सलाह दी।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तूलिका सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. हेमा वर्मा, सहायक प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल, आज़ाद हुसैन, सचिन वर्मा, मुकेश कुमार, पारस संतोषी और विशाल गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर छात्रों ने अतिथियों के लिए विशेष व्यंजन तैयार किए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल प्रेरित किया, बल्कि उन्हें होटल उद्योग के व्यावहारिक पक्ष से भी रूबरू कराया।




