दबंगों की धमकी से परेशान पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय जजमेंट कानपुर नगर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिर बारासिरोही में एक पीड़ित परिवार को दबंगों की धमकियों से परेशान होकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर मदद की गुहार लगाई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुमन पत्नी धर्मेन्द्र, निवासी 180-1-ए, बारासिरोही चौकी आईआईटी थाना कल्याणपुर, पिछले 60 वर्षों से अपने परिवार सहित उसी मकान में निवास कर रही हैं l महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दबंगों के द्वारा लगातार उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से गाली-गलौज, धमकी और जान से मारने की कोशिश की जा रही है l फिर पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि दबंगों द्वारा उसे घर खाली करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब उसने विरोध किया, तो उन लोगों ने कहा कि “तुझे गोली मार देंगे, घर खाली कर दे और यहां से चली जा l महिला के अनुसार, वे लोग न सिर्फ गाली-गलौज करते हैं बल्कि किसी भी समय जानलेवा हमला कर सकते हैं l फिर पीड़िता ने यह भी कहा कि उसका परिवार गरीब और महिला प्रधान है, जिससे उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है l महिला ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि तत्काल इस मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उसका परिवार सुरक्षित रह सके और वह अपना जीवन शांति से व्यतीत कर सके




