*गणेश नगर के संविदाकर्मी की मौत: बेतरतीब पैचवर्क बनी जानलेवा, स्कूटी से उछलकर गिरे, 8 दिन चला संघर्ष*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर:
गणेश नगर, रावतपुर निवासी संदीप सोनवानी (37) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। संदीप PWD विभाग में संविदा कर्मचारी थे और 27 जून की रात कार्यालय से घर लौटते वक्त चुन्नीगंज के बीएनएसडी कॉलेज के पास बेतरतीब सड़क पैचवर्क की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। वह करीब दो फीट उछलकर सिर के बल गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
परिजन उन्हें राहगीरों की मदद से हैलट अस्पताल ले गए, जहां 8 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आज उनकी मौत हो गई।
संदीप अपने पीछे पत्नी शिवानी और 8 साल का बेटा वेदांश छोड़ गए हैं।
उनके बड़े भाई मनीष, जो गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत हैं, ने बताया कि सड़क की दुर्दशा और घटिया मरम्मत ही हादसे की असली वजह है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि पहले भी चकेरी में गड्ढे से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो चुकी है, लेकिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी सबक नहीं ले रहे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




