कानपुर में 70 लाख की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
*कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में 28 जून को हुई 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम (35 वर्ष), हिमांशु गौतम (24 वर्ष), रोहन सचान (19 वर्ष), रोहित दुबे (26 वर्ष), संजय सोनी (47 वर्ष) और निमिष गुप्ता (42 वर्ष) शामिल है।*
*आरोपियों पर पहले से ही कानपुर के अलावा अन्य जनपदों में विभिन्न मुकदमे दर्ज है।..!*
*पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 28 जून की रात रामपुरम हाउसिंग सोसाइटी में अंकुर दीक्षित के घर को निशाना बनाया था। अंकुर दीक्षित अपने परिवार के साथ चित्रकूट गए हुए थे, तभी चोरों ने उनके घर से 70 लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए थे।*
*घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार दिखाई दी, जिसका नंबर ट्रेस करने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।*
*4 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चकेरी और सर्राफा बाजार कोतवाली क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे पहले बंद घरों की रेकी करते थे और फिर चोरी करते थे। चोरी किए गए आभूषणों को




