कालपी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का हुआ नवगठन समारोह
ब्यूरो चीफ़ जलौन शैलेन्द्र सिंह तोमर
कालपी (उरई)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत, जिला उरई की नगर इकाई कालपी का नवगठन समारोह नगर पालिका परिषद सभागार में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य नगर के युवाओं को एकजुट कर उनके शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा हेतु एक सशक्त एवं संगठित मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी कार्यकर्ताओं में जिला संयोजक सहयोग नामदेव जी तथा नगर केंद्र निवासी तहसील संयोजक आदित्य द्विवेदी जी प्रमुख रहे। उन्होंने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।
नवगठित नगर इकाई में दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं:
नगर अध्यक्ष – आनन्द शर्मा जी
नगर मंत्री – चंद्र प्रकाश जी
नगर उपाध्यक्ष – बहन कु. पूनम सिंह जी एवं बहन रामन सिंह जी
नगर सह मंत्री – कपिल सविता जी, मयंक प्रजापति जी, अजीत सिंह राजावत जी
एस.एफ.डी. संयोजक – किशन प्रजापति जी
एस.एफ.एस. संयोजक – कपिल ओमरे जी
राष्ट्रीय कला मंच संयोजिका – बहन कु. रिद्धि दीक्षित जी
खेलो भारत संयोजक – अभिषेक सिंह जी
नगर कार्यकारिणी सदस्य – बहन कु. सुमन जी, आदर्श सिंह जी, कृष्णा पाण्डेय जी, अरबाज़, अमन सविता, अवनीश बाजपेयी जी
कार्यक्रम का समापन सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को मंगलकामनाओं के साथ हुआ। अभाविप कालपी ने विश्वास जताया कि यह नवगठित टोली नई ऊर्जा के साथ कार्य कर नगर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।




