उन्नाव के जवाहर खेड़ा गांव में जर्जर घर में रह रही महिला ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर उन्नाव डीएम से लगाई गुहार
उन्नाव के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर खेड़ा गांव निवासी महिला रानी देवी पत्नी रामनाथ जर्जर घर में रहने को मजबूर है वही महिला रानी देवी आज शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे उन्नाव डीएम ऑफिस पहुंचकर उन्नाव डीएम गौरांग राठी से प्रधानमंत्री आवास को लेकर गुहार लगाई है वही उन्नाव डीएम गौरांग राठी ने महिला की शिकायत का संज्ञान लिया और संबंधित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण PD तेजवंत सिंह को निर्देशित किया है और महिला को प्रधानमंत्री आवास देने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर :- अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




