*मोहर्रम का त्योहार को देखते हुए डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल राजेश एस ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे का किया पैदल भ्रमण. ..*
मौदहा हमीरपुर ।मोहर्रम का त्योहार को देखते हुए चित्रकूट धाम मंडल बाँदा परिक्षेत्र डीआईजी राजेश एस ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को क़स्बे का पैदल भ्रमण किया ।इस बीच कस्बे में स्थित क़र्बला,विभिन्न अलाव स्थल,इमामबाड़ा सहित जुलूश रूट का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। साथ ही धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर मोहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द एवं शांति पूर्वक ढंग से मनाने की आपील की ।साथ ही क़र्बला क्षेत्र की साफ -सफाई ,प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।डीआईजी राजेश एस ने मोहर्रम का त्योहार सकुशल संपन्न कराने हेतु स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिए ।इस बीच पुलिस अधीक्षक डॉ० दीक्षा शर्मा, उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, क्षेत्रीयाधिकारी विनीता पहल, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मोहर्रम का त्योहार को देखते हुए डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल राजेश एस ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे का किया पैदल भ्रमण. ..
Leave a comment
Leave a comment




