*गुरू के जन्मदिवस पर कैडेटों ने किया रक्तदान*
आज दिनांक 3 जुलाई 2025 को एनसीसी कैडेटो ने अपने गुरु डॉक्टर विपिन सिंह के जन्म दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया । विपिन सिंह डी.एस.एन. महाविद्यालय उन्नाव में बीएड विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर लगभग 23 वर्षों से कार्यरत है। वर्तमान में वे बीएड विभाग में प्राध्यापक के साथ-साथ महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी भी हैं ।
डॉ. विपिन कानपुर के हरजेंद्र नगर के मूल निवासी है। इनके पिता स्वर्गीय रामगोपाल सिंह एक शिक्षक थे साथ ही समाज सेवा में भी तल्लीन थे । उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर डॉ विपिन सिंह ने शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को दिशा देने का प्रयास किया। पर्यावरण संरक्षण का ऐसा जुनून है कि विपिन सिंह को जहां भी मौका मिलता वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हैं। कालेज परिसर में फूलों की कमी काफी अखरती थी। इससे एक बेकार पड़े स्थान को काफी मेहनत के बाद फुलवारी के लायक बनाने में सफल रहे। आज वे युवाओं में अत्यधिक लोकप्रिय शिक्षक हैं। उनकी लोकप्रियता और दूरदर्शिता को देखते हुए ही 57 एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के संयोजक राजकीय आईटीआई के एनसीसी एएनओ श्री रविरंजन ने बताया की डॉक्टर विपिन एनसीसी कैडेटो के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं में अत्यधिक लोकप्रिय है जहां भी उन्हें मौका मिलता है छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन करने से नहीं चूकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीनियर अंडर ऑफिसर मनीषा यादव ,अंडर ऑफिसर तन्वी तिवारी एवं रितिमा तिवारी ,आयुष, निखिल,विजय, अंकित,नैना , आदि रहे।




