*मां,बेटा-बेटी के साथ युवक ने खुद को मारी गोली,तीन की मौत,बेटी की हालत गंभीर*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में मां चंद्रकला (55), बेटे संघर्ष (4) की हत्या के बाद बेटा नीरज पांडेय (32) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। आरोपी ने मासूम बेटी शुभी (7) को भी गोली मारी, वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नीरज के पड़ोसियों के मुताबिक नीरज की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही उसने घातक कदम उठा लिया।




