उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 5 टप्पेबाज गिरफ्तार, तमंचे और नकली नोट बरामद
पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बीती रात एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना सोहरामऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहारी पुरवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीन अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक सैंट्रो कार और 17,600 रुपये बरामद किए।
बता दे कि घायल अभियुक्त विजय और लालमन आजमगढ़ के रहने वाले हैं। अन्य तीन गिरफ्तार आरोपी निरंजन बिहार का, विमल आजमगढ़ का और किशनलाल जौनपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इन्होंने 25 जून को सोहरामऊ के एसबीआई बैंक के बाहर एक महिला से टप्पेबाजी की थी। आरोपियों ने महिला से 21,000 रुपये ठगे और उसे नकली नोट पकड़ा दिए थे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट – संतोष कुमार सिंह सीओ हसनगंज उन्नाव
रिपोर्टर :- अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




