*उन्नाव के गांधीनगर तिराहे से निकाली गई 30वीं जगन्नाथ रथ यात्रा,जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज
ख़बर उन्नाव से है उन्नाव के गांधीनगर तिराहे से आज शुक्रवार शाम 7:00 बजे 30वीं जगन्नाथ रथ यात्रा निकल गई है जिसमें जगन्नाथ रथ यात्रा में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और सदर विधायक पंकज गुप्ता महिला समाजसेविका डॉक्टर सुषमा सिंह चौहान भी पहुंची हैं, वहीं सांसद साक्षी महाराज ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया वही जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं, और विभिन्न प्रकार के झांकियां का भी आयोजन किया गया है वही जगन्नाथ रथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा है और जगन्नाथ रथ यात्रा की निगरानी कर रहे हैं, हालांकि उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर जानकारी दी हैं।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




