उन्नाव के गाँधी नगर रोड़ के बीच में विद्युत विभाग के ठेकेदार के द्वारा लगाया विद्युत पोल,स्थानीय लोग हुए परेशान SDO से की शिकायत
ख़बर उन्नाव से है जहां सादर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गाँधी नगर रोड़ के बीच में विद्युत विभाग के ठेकेदार के द्वारा विद्युत पोल लगाया गया हैं, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हो रहे हैं, वहीं मोहोल्ले वासियों नें पीडी नगर SDO से प्रार्थना पत्र देखकर शिकायत की हैं और गांधीनगर रोड के बीच में लगे विद्युत पोल को हटाने की मांग की है वहीं सभी नागरिक मोहल्ले के सभासद के साथ विद्युत पोल हटाये जाने के लिए मांग किया और कहा कि यदि एक हफ्ते में यह विद्युत पोल नहीं हटा तो सभी मोहल्ले के नागरिक माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं के लिए उपस्थित होंगे।
रिपोर्टर :- अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




