*उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सिपाहियों ने शव यात्रा को बना डाला ‘कंटेंट
‘, अर्थी को कंधा देकर शूट की रील यूपी के अमरोहा में तैनात दो सिपाहियों ने शव यात्रा को रील का हिस्सा बना डाला. बताया जा रहा है कि वीडियो कंटेंट की तलाश में भटक रहे इन सिपाहियों को जब कुछ हटके नहीं मिला, तो इन्होंने अंतिम यात्रा को ही शूटिंग स्पॉट बना लिया यही नहीं, इन वर्दीधारियों ने अर्थी को कंधा भी दिया, ताकि कैमरे में ‘इमोशनल फ्रेम’ और सटीक आ जाए. शव यात्रा के दौरान अलग-अलग एंगल से वीडियो शूट किए गए और फिर उसे एडिट कर रील बनाई गई वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, आम जनता से लेकर अफसरशाही तक में हड़कंप मच गया और विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है. सवाल उठ रहा है कि क्या अब वर्दीधारी सिर्फ कैमरे और लाइक्स के लिए ही काम कर रहे हैं? क्या पुलिस की मर्यादा अब ट्रेंडिंग रीलों में समा जाएगी?*
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




