ब्रेकिंग न्यूज़: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
रिपोर्टर: सलमान खान
जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरा तिराहे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने एक युवक का शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
मृतक युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो परसों शाम बाइक से घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और देर शाम परिजनों को सौंप दिया। लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया और आज सुबह हत्या की आशंका जताते हुए शव को तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने समझाइश दी और कहा कि अगर हत्या का संदेह है तो तहरीर दें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।




