*शादी 15 साल बीत जाने के बाद पत्नी ने रचाई प्रेमी संग दूसरी शादी*
कानपुर देहात-रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के भग्गा निवादा निवासी योगेश तिवारी की शादी औरंगपुर सांभी निवासी कृपा शंकर मिश्रा की बेटी सोनी के साथ हुई थी।
बीते दिन सोनी अपने प्रेमी विकास को लेकर पति योगेश तिवारी के घर पहुंची
पत्नी ने घर के सदस्यों और पति को प्रेमी के साथ रहने की बात बताई
पति योगेश व ग्राम प्रधान के लाख समझाने के बावजूद भी सोनी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
वहीं गांव पहुंचकर मंदिर में सोनी व विकास ने शादी कर ली । सोनी ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करने की बात बताई
और अपने 12 साल के बेटे प्रशांत को भी अपने साथ ले गई ।
हाल ही में हुई सोनम राजवंशी की घटना के बाद पति दहशत में है ।और ऐसी घटना उसके साथ न घटे इसलिए उसने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।
दीपक धुरिया हमीरपुर ब्यूरो




