कानपुर – हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में लगी आग, मरीजों की जान पर बन आई
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर। कानपुर – हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में लगी आग, मरीजों की जान पर बन आई!
आज सुबह करीब 10 बजे हैलट अस्पताल की इमरजेंसी के रेड ज़ोन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की शुरुआत बेड नंबर 12 पर भर्ती मरीज माला गुप्ता के बेड के ऊपर लगे पंखे से हुई। पंखे में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलते ही आग भड़क उठी।
कुछ ही मिनटों में पूरे वार्ड में धुआं भर गया। वहां मौजूद मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई मरीज 10 मिनट तक तड़पते रहे।
तीमारदारों ने तुरंत वार्ड बॉय और डॉक्टरों को जानकारी दी। मरीजों को आनन-फानन में वार्ड नंबर-1 में शिफ्ट किया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड एक घंटे में आग पर काबू पा सकी। लेकिन तब तक रेड ज़ोन में भर्ती कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी थी।
इनमें घाटमपुर एक्सीडेंट में घायल संजय, यशोदा नगर निवासी पेट दर्द की मरीज माला गुप्ता, और फतेहपुर निवासी वंश सिंह जैसे गंभीर मरीज शामिल थे।
चश्मदीद तीमारदार आशा देवी ने बताया कि कुछ ही मिनटों में धुआं इतना फैल गया कि “हमें कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था, मरीजों का दम घुटने लगा था।”
घटना के बाद रेड ज़ोन की पूरी सफाई की गई और दोपहर बाद मरीजों को दोबारा शिफ्ट किया गया।
सवाल ये है — क्या इतनी बड़ी अस्पताल व्यवस्था में फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं?




