*उन्नाव डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत साथी गंभीर घायल।*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां अचलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। बंथर के पास स्थित हलचल ढाबे के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दे कि अचलगंज पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों युवक बाइक से बंथर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डंपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
बाइट – अजय सिंह मृतक का मित्र।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




