*उन्नाव नवी मंडी में किसानों के लिए बने चबूतरों पर कब्जा, व्यापारियों को 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने का निर्देश, अवैध वसूली की जांच शुरू*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां मंडी समिति में किसानों के लिए बने चबूतरों पर व्यापारियों के अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम के आदेश से सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति सचिव ने सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया।
बता दे की निरीक्षण में पाया गया कि व्यापारियों ने किसानों के लिए बने चबूतरों पर अपना सामान फैलाकर स्थायी कब्जा कर रखा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। किसानों ने शिकायत की है कि उनसे जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि मंडी में व्यापार करने की सुविधा उनके लिए निःशुल्क है। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मंडी समिति किसानों की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दो दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंडी समिति सचिव ने बताया कि परिसर को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें पारदर्शिता, सफाई और अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।
बाइट – राजीव राज सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




