🔥 “माफिया पर पहली चोट या महज़ दिखावा? कालपी में 5 ट्रक सीज, सवाल बरकरार!”
ब्यूरो चीफ, जालौन — शैलेन्द्र सिंह तोमर
कालपी (जालौन):
कालपी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे चल रहे अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम सुशील कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया।
टीम ने यमुना पुल के समीप छापा मार चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खनिज विभाग की अनुमति व वैध दस्तावेजों के बिना ओवरलोड मौरम से भरे हुए ट्रकों को पकड़ा गया। पकड़े गए पांचों ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया गया।
😲 कार्यवाही से खलबली, पर जनता का सवाल: माफिया अब भी आज़ाद क्यों?
इस कार्यवाही के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, लेकिन स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावटी कार्रवाई है।
> “हर दिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रक यमुना से निकलते हैं। सिर्फ 5 ट्रक पकड़ना तो ऊँट के मुँह में जीरा है। असली माफिया अभी भी प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं।”
❗ असली माफिया पर कब कसेगा शिकंजा?
ओवरलोड ट्रकों पर काटा और GPS सिस्टम होने के बावजूद ये ट्रक कैसे निकलते हैं?
क्या अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा जारी है?
सिर्फ चालकों और वाहनों पर कार्रवाई क्यों, खनन संचालकों पर कब होगी कानूनी कार्यवाही?




