उफ्फ…..कलेजा चीर देने वाली खबर
मुज़फ्फरनगर की मां बनी हैवान, बच्चों को ज़हरीला रसगुल्ला खिला कर प्रेमी संग रचाया खौफनाक साजिश
ब्यूरो रिर्पोट शैलेंद्र सिंह तोमर
मुज़फ्फरनगर: वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता है। उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी मुस्कान का ढाई साल से जुनैद नामक युवक से अवैध संबंध बन गया। मुस्कान का एक 5 साल का बेटा और एक साल की बेटी थी। मुस्कान और जुनैद शादी करना चाहते थे, लेकिन जुनैद ने मुस्कान के बच्चों का खर्च उठाने से इनकार कर दिया।
इसके बाद जो हुआ उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मुस्कान ने अपने मासूम बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग साजिश रच डाली। जुनैद ज़हर मिला कर रसगुल्ले लाया और मुस्कान ने वही रसगुल्ले अपने बच्चों को खिला दिए। बच्चे तड़पते रहे और वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद मुस्कान ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी, ताकि किसी को शक न हो।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज़हर की पुष्टि हुई तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सबसे दिल दहला देने वाली बात यह रही कि उसे अपने बच्चों की हत्या का कोई पछतावा नहीं है।




