कानपुर की राजनीति में अब असली खेल शुरू हुआ है….
जहां पहले BJP के तीन नेता CMO के पक्ष में प्रेम पत्र लिखते दिखे, वहीं अब मैदान में उतर चुके हैं विधायक अभिजीत सिंह सांगा
CMO डॉ. हरी दत्त नेमी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं — निजी अस्पतालों से मिलीभगत, सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग और आम जनता के हक पर चोट।
अभिजीत सिंह सांगा पहले भी कानपुर के बड़े निजी अस्पतालों की लूट और जनहित से जुड़ी कई विसंगतियों पर आवाज उठा चुके हैं, और अब एक बार फिर वो सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
यह सिर्फ एक प्रशासनिक मामला नहीं — ये जनता के स्वास्थ्य, सिस्टम की जवाबदेही और सच्चाई के साथ खड़े होने की लड़ाई है।
सवाल ये है: क्या भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ अब भी खामोश बैठेंगे? या सच्चाई का साथ देने वालों के पीछे खड़े होंगे?
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




