कानपुर: “दोस्ती नहीं की तो तेजाब से चेहरा जला दूंगा!” — युवती को रिश्तेदार युवक की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर (बर्रा) —
“तू सिर्फ मेरी है, मुझसे बात नहीं की तो तेरा चेहरा तेजाब से जला दूंगा!”
ऐसी खौफनाक धमकी एक युवती को उसके ही रिश्तेदार युवक ने दी है।
बर्रा थाना क्षेत्र से सामने आए इस सनसनीखेज मामले में आरोपी युवक आरुष श्रीवास्तव पर युवती को धमकाने, ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।
—
क्या है पूरा मामला?
बर्रा की रहने वाली एक युवती ने FIR में बताया कि उसका रिश्तेदार आरुष कई महीनों से उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था।
बार-बार बातचीत के लिए मजबूर करना
फोटो को एडिट कर अश्लील बनाना
वायरल करने की धमकी
फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर परेशान करना
यहां तक कि युवती और उसके भाई के नाम से भी नकली ID बनाकर ब्लैकमेलिंग
“तेजाब से चेहरा जलाने” की दी धमकी
आरुष ने युवती को कहा,
> “अगर मेरी नहीं बनी तो तुझे तेजाब से जला दूंगा, तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।”
इस धमकी से दहशत में आई युवती ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पहले भी दी थी शिकायत, मां ने मांगी थी माफी
गंगा मेला के दौरान भी युवती ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी की मां ने लिखित माफी मांगी थी। लेकिन युवक ने फिर हरकतें शुरू कर दीं।
पुलिस जांच जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी
बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला गंभीर है।
आरोपों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




