*खंबे में चढ़े लाइनमैन की खम्बा टूटने से लाइनमैन की मौत*
हमीरपुर सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 14 में लाइन खराब हो जाने पर अपने साथियों से साथ लाइन को सुधारने के लिए संविदा कर्मचारी अशोक प्रजापति जो की खंभे में चढ़कर लाइन को टाइट कर रहा था अचानक खंबे के टूट कर गिर जाने से लाइनमैन खंबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया साथियों के द्वारा सदर अस्पताल ले जाते समय लाइनमैन की मौत हो गई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर के द्वारा देखने पर डॉक्टर ने लाइनमैन को मृतक घोषित कर दिया परिवार वालों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया मृतक अशोक प्रजापति अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है अशोक प्रजापति निवासी ग्राम मवई जार का रहने वाला है जो की विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी लाइनमैन के पद में कार्यरत था लाइनमैन के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही बताई जा रही है क्योंकि जिस खंभे पर चढ़कर लाइनमैन लाइन को ठीक कर रहा था वह खंबा पहले से ही जर्जर हालत में था बिजली विभाग के सभी अधिकारी से जानकारी करने पर टालमटोल कर रहे हैं
दीपक धुरिया ब्यूरो हमीरपुर
*खंबे में चढ़े लाइनमैन की खम्बा टूटने से लाइनमैन की मौत*
Leave a comment
Leave a comment




