कानपुर: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, जंगल में छिपा था, फायरिंग में इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे, पैर में गोली लगने के बाद अरेस्ट
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर के घाटमपुर में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी कल्लू उर्फ शिवम की बुधबार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी 24 घंटे से फरार चल रहा था और जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस को इनपुट मिला कि वह रामसारी रोड होते हुए भीतरगांव की ओर जा रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी की, तभी आरोपी ने 315 बोर के देशी तमंचे से दो फायर कर दिए। फायरिंग में घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।
घायल आरोपी को घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और ठीक होते ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना के बाद भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया।




