*UPI लेनदेन बिल्कुल फ्री है अफवाहों से बचे सरकार ने किया साफ*
अगर आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके लिए है
सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी UPI से लेनदेन पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा. यानी चाहे आप गली के पान वाले को 10 रुपये दें या मॉल में 10,000 रुपये की खरीदारी करें UPI से पेमेंट पूरी तरह फ्री रहेगा
दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार 3,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज लगाने का विचार कर रही है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बढ़ गई थी कि अब डिजिटल पेमेंट भी महंगा हो जाएगा
लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने इस पर सफाई दे दी है




