ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के दिन पुरे जनपद मे जगह – जगह बालाजी महाराज के भक्तो द्वारा सुन्दरकाण्ड एवं भंडारे का किया गया आयोजन
उन्नाव। प्रभु श्रीराम जी के सेवक रुद्रावतार श्री हनुमान जी की आराधना को समर्पित ज्येष्ठ माह के पंचम एवं अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर भगवान हनुमान के पूजन के लिए उमड़े जन सैलाब ने सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा पूजन व आरती के चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया तथा पूजन के बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।जय हनुमान एवम जय श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान होता रहा वातावरण। वही दूसरी ओर शहर के पी डी नगर नहर स्थित सियाराम हॉस्पिटल संचालक अम्बर राजपूत द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारे मे भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित होकर बाबा का पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमे विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित सभी ने पूजन आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। भण्डारे के आयोजन समिति के सदस्यों मे अम्बर राजपूत, शिखा दुबे, कुश सिंह, पप्पू अवस्थी, अन्य भक्तो द्वारा अन्य अन्य जगहों पर भव्य भण्डारो का आयोजन किया




