कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल में लापरवाही का एक और मामला:
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर ।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल में लापरवाही का एक और मामला:
एक ही दिन में दूसरी घटना, पांच साल की मासूम की 107 डिग्री बुखार में तड़पकर मौत, डॉक्टर हिरासत में
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती जा रही है। एक ही दिन में दूसरे अस्पताल से लापरवाही का मामला सामने आया है। सिंघल अस्पताल में इलाज के नाम पर 5 साल की मासूम की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया।
बच्ची को भर्ती कर डॉक्टर ने खुद देखने के बजाय फोन पर इलाज के निर्देश दिए
नर्सिंग स्टाफ ने चार इंजेक्शन लगा दिए, जिससे हालत और बिगड़ गई
102 डिग्री बुखार 107 तक पहुंचा, झटके आने लगे और मासूम ने दम तोड़ दिया
परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया




