ओवरलोड ट्रक ‘चिट्टी’ का रूप लेकर निकलते हैं, प्रशासन को भनक तक नहीं!
ब्यूरो चीफ जालौन: शैलेन्द्र सिंह तोमर
जालौन: जिले में ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही अब किसी काले जादू से कम नहीं लगती। प्रशासन की नाक के नीचे से ये भारी वाहन ऐसे निकल जाते हैं जैसे ‘चिट्टी’—फिल्मी रोबोट—का रूप धर लिया हो। न रोक, न पूछताछ, न जांच!
सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे ये ट्रक धड़ल्ले से गुजर जाते हैं? क्या सिस्टम की आंखें बंद हैं या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? आम जनता को जहां खस्ताहाल सड़कों और हादसों का डर सता रहा है, वहीं ओवरलोडिंग माफिया बेलगाम होता जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह सारा खेल मिलीभगत का है—जिसमें कुछ अधिकारियों की चुप्पी भी बहुत कुछ कह जाती है। ज़रूरत है ऐसे मामलों में सख़्त कार्रवाई की, ताकि ‘चिट्टी’ बने ये ओवरलोड ट्रक ज़मीनी हकीकत से टकराएं।




