नौबस्ता से किशोरी अगवा, जयपुर के फार्म हाउस में बंधक
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर । मानव तस्करी का बड़ा खुलासा!
नौबस्ता से किशोरी अगवा, जयपुर के फार्म हाउस में बंधक!
कानपुर के नौबस्ता से 29 मार्च को एक किशोरी का अपहरण कर उसे जयपुर ले जाया गया। फार्म हाउस में रखा गया और फिर सौंपा गया अन्य आरोपियों को।
जयपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
पूछताछ में बड़ा नाम आया सामने – सौरभ गुप्ता, नौबस्ता निवासी।
छिपकर किया सरेंडर, अब 5 दिन की पुलिस रिमांड पर।
पुलिस सौरभ को जयपुर के उसी फार्म हाउस और जनसेवा केंद्र ले जाएगी –
जहां पीड़िता को रखा गया था और फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया।
पुलिस के पास 30 सवालों की तैयार लिस्ट –
मानव तस्करी रैकेट के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी!
पुलिस अधिकारियों का दावा –
गिरोह का सरगना और पूरे नेटवर्क की गिरफ्तारी जल्द।
टाइम्स एंड स्पेस न्यूज
हम दिखाते हैं सच का आईना।




