कानपुर से बड़ी खबर
होटल की 11वीं मंजिल से गिरा युवक, मौके पर मौत – शादी को सिर्फ एक महीना हुआ था
स्थान: होटल इटरनिटी, मंधना गंगा बैराज रोड, बिठूर, कानपुर
मृतक: करन राजपूत (30), मूल निवासी – उन्नाव कोतवाली
शुक्रवार सुबह 80 फीट ऊंची 11वीं मंजिल पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए बिजली का काम कर रहा था करन। अचानक संतुलन बिगड़ा और सीधे नीचे गिरा।
सिर की 4 हड्डियां, सीने की पसलियां, और हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 2 घंटे बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
महज 1 महीने पहले हुई थी शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
हादसे के बाद जब परिजन पहुंचे तो होटल गार्डों ने अंदर नहीं जाने दिया, गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट में मौत का कारण भारी खून बहना पाया गया।
तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी – थाना प्रभारी प्रेमनरायन विश्वकर्मा।
“काम की जगह सुरक्षा नहीं, जान चली गई – जिम्मेदार कौन?”
– ज़मीनी हकीकत, कड़वी सच्चाई
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




