*गंगाधाट में भाग्य देवी मंदिर का भूमि पूजन व निर्माण कार्य आरंभ*
शुक्लागंज राजधानी मार्ग स्थित गंगा धाम नेतुवा परिसर में गुरुवार को भाग्य देवी मंदिर का भूमि पूजन एवं मंदिर निर्माण कार्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अचार्य जगदीश द्वारा विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मंदिर की नींव रखकर वैदिक रीति से नींव पूजन संपन्न कराया गया।
पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस शुभ अवसर पर आयोजनकर्ता व पूर्व प्रधान राम नारायण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी विशेष रही, जिनमें रमेश सिंह (प्रधानाचार्य), अंकित यादव, राजकुमार चतुर्वेदी, कांति मोहन गुप्ता, सुधाकर पाठक, राजेंद्र यादव, लक्ष्मी नारायण कानूनगो, सतेन्द्र, डॉ. अनिल, खुशी राम विश्वकर्मा, रामनरेश यादव सहित समस्त गंगाधामवासी मौजूद रहे।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




