*मैन ऑफ द मैच अंकित को ट्राफी व नगद 500 रूपये देकर सम्मानित करते पावा चौकी एस आई मिथिलेश कुमार…*
जय घूसेश्वर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का पाँचवा दिवस..
विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के आंट घुसौली में दसवें विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवे दिन का दसवा लीग मैच खेला गया..
बालाजी इलेवन टीम ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया..
बैटिंग करने उतरी बालाजी इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 171 रन का स्कोर खड़ा किया..
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाना टीम ने 11वें ओवर की पाँचवी बाल पर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की..
मैन ऑफ द मैच रहें अंकित ने 78 रन बनाये…
आयोजक. मुकेश कुमार. कमलेश कुमार. लवकुश. सरवन कुमार. अजय राजपूत. अनिल. मुनेशर. सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहें..
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




