*विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत उन्नाव में आम जनमानस द्वारा इस मुहिम के तहत वृक्षारोपण किया गया*
टाइम्स एंड स्पेस
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि यह मातृभूमि और मातृस्नेह दोनों को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में उन्नाव शहर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भानु, प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय गौतम सहित तमाम लोगों द्वारा मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम *एक पेड़ मां के नाम* के तहत अटल उपवन- वेस्ट टू वंडर पार्क में वृक्षारोपण किया गया
वहीं दूसरी ओर आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में वृक्षारोपण किया गया। विश्व_पर्यावरण_दिवस के अवसर पर ब्लाक परिसर बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार द्वारा वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं वे न केवल हमें शुद्ध वायु और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि धरती की सुंदरता और जीवन चक्र के रक्षक भी हैं।




