*उन्नाव: सड़क विवाद ने ली खूनी रूप — लोहे की रॉड से हमला, मां-बेटे-बेटी गंभीर घायल*
थाना कोतवाली सदर क्षेत्र, ललऊखेड़ा नई बस्ती, उन्नाव मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मामूली सड़क विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले युवक ने लोहे की रॉड से एक ही परिवार के तीन लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
*घटना की जानकारी*
*स्थान:* ललऊखेड़ा नई बस्ती गांव, थाना कोतवाली सदर
*समय:* 4 जून 2025, दोपहर 2 बजे
*विवाद:* सड़क को लेकर पुरानी रंजिश
हमले में घायल मां,भाई, बहन एक अन्य पारिवारिक सदस्य सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*पुलिस की कार्रवाई:*
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हमलावर दोनों आरोपियों पर 4 जून को ही निरोधात्मक कार्रवाईbकी गई थी।
पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर* थाना कोतवाली सदर में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




