*उन्नाव में डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर*
*अजगैन, उन्नाव*
गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे,
*नवाबगंज-जैतीपुर संपर्क मार्ग पर* पारले-जी फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। *हादसे में 55 वर्षीय देशराज की मौके पर मौत हो गई*, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
*हादसे का विवरण:*
* मृतक: *देशराज*, पुत्र प्यारे (उम्र 55), निवासी अटेशुआ, उन्नाव — *मौके पर ही मौत*
गंभीर रूप से घायल: *मनमोहन*, पुत्र पूरन (उम्र 60), निवासी कंधई खेड़ा, उन्नाव एक अन्य युवक (नाम अज्ञात)
*घटना स्थल:* निर्माणाधीन पारले जी फैक्ट्री के पास, नवाबगंज-जैतीपुर रोड
*कारण:* तेज रफ्तार डंपर की पीछे से टक्कर
*घटना की सूचना पर नवाबगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे,* शव को कब्जे में लिया गया, घायलों को पहले *नवाबगंज सीएचसी* और बाद में **जिला अस्पताल रेफर* किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




