*_बकरीद को देखते हुए कस्बे में किया अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग ने किया फ्लैग मार्च_*
हमीरपुर मौदहा-बकरीद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे में अपर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया और सामूहिक कुर्बानी कराने वालो मदरसो में जाकर व्यवस्था देखी साथ ही आयोजकों से बातचीत की मिली जानकारी के अनुसार मौदहा नगर में बुधवार शाम अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया और लोगों से हर्षोल्लास एवं शांति के साथ परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने की बात कही इसके बाद सभी अधिकारी कस्बे में सामूहिक कुर्बानी करने वाले मदरसौमें जाकर व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद सभी अधिकारियों ने कस्बे सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ कोतवाली परिसर में एक बैठक की जिसमें उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए सभी कस्बे वासियों से सही जॉब करने की अपील की
दीपक धुरिया ब्यूरो चीफ हमीरपुर
बकरीद को देखते हुए कस्बे में किया अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग ने किया फ्लैग मार्च
Leave a comment
Leave a comment




