ऑनलाइन गेम के नाम पर करोड़ों की ठगी! जालौन में शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
✍️ ब्यूरो चीफ जालौन – शैलेन्द्र सिंह तोमर
📍 जालौन (उत्तर प्रदेश) – देशभर के कई राज्यों में ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के नाम पर लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का जालौन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जालौन साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर 7 शातिर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
🔍 क्या मिला इनके पास से?
133 एटीएम कार्ड
104 बैंक पासबुक
11 चेकबुक
8 सिम कार्ड
32 मोबाइल फोन
2 लैपटॉप
14 QR कोड
₹74,500 नकद
ढेरों फर्जी दस्तावेज और उपकरण
🧠 ठगी का हाई-टेक तरीका:
ये आरोपी फर्जी ID बनाकर क्रिकबज, फेयरप्ले, लोटस जैसे ऐप्स के नाम से लिंक भेजते थे।
लोगों को कहते थे – “गेम खेलो, पैसा डबल करो!”
जैसे ही कोई लिंक खोलता, गेम का लालच देकर खाते में पैसे डलवाते और फिर वो रकम फर्जी खातों में उड़ाकर गायब हो जाते।
📦 फर्जी लोन दिलाने के बहाने खुलवाते थे अकाउंट, फिर उनका इस्तेमाल करते थे ट्रांजैक्शन के लिए।
🏃♂️ एक राज्य से दूसरे राज्य में ठिकाना बदलते रहते थे ताकि पकड़े न जाएं।
🚔 पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम भी बताए:
विश्वजीत डांगी, कपिल सेन, दीपक बघेल, उपहार श्रीवास्तव, सुनील जादौन, हर्ष गुप्ता और धर्मेन्द्र सिंह जादौन
👮♂️ एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार बोले:
“ये आरोपी ‘सिग्नल ऐप’ और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर इंवेस्टर्स को जोड़ते थे, फिर QR कोड भेजकर डबल मनी का झांसा देते थे।”
📢 35 से ज्यादा केस दर्ज, कई राज्यों से शिकायतें
🔗 इनके खिलाफ NCCRP पोर्टल पर भी दर्ज हैं साइबर क्राइम केस




