*उन्नाव घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में भर्ती*
जनपद उन्नाव के सादर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकरमपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों का आरोप है कि युवती उस समय घर में अकेली थी, तभी एक युवक मौके का फायदा उठाकर घर में घुसा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
गंभीर हालत में युवती को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
*परिजनों की मांग*
परिजनों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




