कालपी बना कोरोना से जंग का मॉडल! मॉक ड्रिल में दिखी तैयारियों की मिसाल
ब्यूरो चीफ जालौन: शैलेन्द्र सिंह तोमर
🔴 “अगर आई कोरोना की तीसरी लहर, तो कालपी पूरी तरह तैयार है!” — यही संदेश दिया शनिवार को कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मॉक ड्रिल ने, जिसने पूरे जिले का ध्यान खींच लिया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस मॉक ड्रिल में कोरोना मरीज के इलाज की पूरी प्रक्रिया लाइव दिखाई गई। जैसे ही मरीज को एंबुलेंस से लाया गया, तुरंत मास्क पहनाया गया, सैनिटाइज किया गया और फिर तापमान व ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया। जरूरत समझते ही उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
👨⚕️ डॉ. गुप्ता बोले – “हमने 20 बेड का खास कोविड वार्ड तैयार किया है, जहां दवाइयों से लेकर हर सुविधा मौजूद है। अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने में हम पूरी तरह सक्षम हैं।”
🚨 ड्रिल में शामिल रहे डॉ. अशोक चक, डॉ. विशाल सचान, डॉ. शेख शहरयार, डॉ. गोपाल द्विवेदी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी, जिनकी मुस्तैदी ने सभी को प्रभावित किया।




