नन्हे मुन्ने बच्चों ने मॉर्निंग वॉकर्स को तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प दिलाया
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर ।विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ जन जागरूकता अभियान
नन्हे मुन्ने बच्चों ने मॉर्निंग वॉकर्स को तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प दिलाया.
परशुराम वाटिका नशा मुक्त नारों से गूंज उठा। जैसे.….
हम सब का यही है सपना नशा मुक्त हो देश ये अपना तंबाकू से नाता तोड़ो.
स्वस्थ समाज से रिश्ता जोड़ो जो तंबाकू खाएगा मौत के मुंह में जाएगा.
आज 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आर्य नगर स्थित परशुराम वाटिका में आरोग्यधाम के डॉक्टर हेमंत मोहन, डॉ आरती मोहन, संस्थापिका श्रीमती पुष्पा मोहन ने 200 से अधिक समाजसेवियों, बुजुर्गों, माताओ बहनों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को तंबाकू सिगरेट शराब एवं निकोटिन पदार्थ बहिष्कार करने की शपथ दिलाई.
अत्यधिक सिगरेट पान मसाले एवं शराब से कैंसर एवम
अत्यधिक निकोटीन के सेवन से उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोगों में बढ़ोतरी होती है.
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि तंबाकू के नियमित सेवन से मोटापा, उच्च रक्तचाप, नपुंसकता के साथ-साथ बच्चेदानी के कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं.
इस अवसर पर मेडिकल क्विज का आयोजन किया गया। सही जवाब देने वालों को पुरस्कार भी दिया गया.
चिकित्सों ने बताया,होम्योपैथिक दवा टोबेक्यम के नियमित सेवन से छूट सकती है पान मसाला एवं सिगरेट की लत.
कार्यक्रम में तंबाकू रूपी राक्षस टोबेकोसूर और कान्हा नाम के बच्चे से संवाद कराया गया.
कार्यक्रम में शुभांगी शर्मा, एनिमा मोहन, दीपक मालवीय, महेश मिश्रा, रघुराज द्विवेदी, सुजीत अवस्थी, आर सोनकर, प्रमोद यादव,पंकज शर्मा, सुबंधु त्रिवेदी, योगेश शर्मा, विट्ठल मोहन, समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे.




