*टाइम्स एंड स्पेस समाचार*
*कानपुर ब्रेकिंग*
*कानपुर नगर में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों में दिख रही पुलिस प्रशासन की लापरवाही*
कानपुर नगर में पत्रकारों पर हमले पत्रकारों को मिल रही धमकियां पर नहीं हो रही कोई कार्यवाही कानपुर नगर में आबिद हुसैन पत्रकार ने अपनी पत्नी के नाम आया हुआ मतदाता पहचान पत्र के खिलाफ बाबू पुरवा थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई पत्नी से पूछने पर भी कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त न हुआ और पत्नी मायके जाकर रहने लगी पीड़ित के द्वारा आर टी आई के द्वारा भी सूचना मांगी गई परन्तु सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई प्रथम अपील दाखिल करने के बाद तो पीड़ित को बी एल ओ अधिकारी परवेज अंसारी व सुपरवाइजर जिशान अली द्वारा धमकियां भी दी जाने लगी और उसके साथ पीड़ित की पत्नी के द्वारा भी पीड़ित को धमकियां दी जाने लगी और इसके साथ ही पीड़ित की पत्नी पीड़ित के द्वारा डाली गई प्रथम अपील में चुनाव आयोग को अपने बारे में किसी को भी जानकारी नहीं देने का बोलती है जिसके आधार पर फिर से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता है और इसके साथ ही पीड़ित पर अनवरगंज थाने में जाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है ताकि पीड़ित को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया जाए ताकि पीड़ित किसी प्रकार से उस फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले या उसको बनवाने में लगाए गए प्रमाण पत्र की जानकारी न प्राप्त कर सके जो कि पीड़ित की पत्नी किसी और की पत्नी के रूप में उस मतदाता पहचान पत्र में दिख रही है क्या पत्रकारों पर अत्याचारों का सिलसिला नहीं रुकेगा या उनके पुलिस प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलेगी क्या पुलिस प्रशासन पत्रकारों को झूठे मुकदमे दर्ज करेगी
कानपुर डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




