*उपासना वैश्य ने संभाली अनादि सेवा समिति की कमान,बनी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*
*गौ सेवा प्रभु सेवा है और उनकी सेवा में समर्पित करना चाहती हूं जीवन – उपासना वैश्य*
*कानपुर।* समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखने वाली गीता नगर कानपुर की उपासना वैश्य ने अनादि सेवा समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और समिति से जुड़कर कार्य करने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने कहा कि अनादि सेवा समिति के द्वारा चलाया जा रहा गौमुक्त सड़क अभियान एक सराहनीय अभियान है ,सर्दी, गर्मी,बरसात में कष्ट भोग रहे गौवंश दयनीय स्थिति में हैं, गौपालक भी गौमाता का दूध निकाल कर उन्हें सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ देते हैं। सड़कों पर इन गौवंश के द्वारा दुर्घटनाएं होती रहती हैं,कभी किसी मनुष्य की जान- माल का का नुकसान हो जाता है या गौवंश घायल हो जाते हैं जिनकी दवा- इलाज भी ठीक ढंग से नहीं हो पाता है और अंततः ये गौवंश कष्ट भरा जीवन जीते हुए प्राण त्याग देते है।जब गौ माता कूड़े के ढेर पर खड़ी होकर अपने खाने के लिए कुछ ढूंढती हैं तब मन बहुत दुखी होता है कि जिसे हम मां कहते हैं वह कूड़ा खा रही है।मंदिर में पत्थर के नंदी पूजने वाले अगर अपने घर से एक एक रोटी ही निकल दें तो हमारे गौवंश को कचरा नहीं खाना पड़े। अनादि सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने उपासना वैश्य की भावना का मान रखते हुए उन्हें महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उपासना वैश्य ने आश्वस्त किया कि वह गौमाता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और अनादि सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को पूरा करने में अपना हर संभव सहयोग करेंगी।




